देहरादून,उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून समेत 11 जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है।
मसूरी, चकराता, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान काले बादलों से घिर गया है, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया।
राजधानी देहरादून में बारिश ने दस्तक दे दी है और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…
नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…
शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…
देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम देहरादून- जनपद देहरादून में जिला योजना समिति…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…