देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने छह जुलाई के लिए रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और देहरादून जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
इस बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। यमुनोत्री हाईवे समेत कुल 67 सड़कें विभिन्न जिलों में बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
प्रदेश में कहां-कहां बंद हुईं सड़कें?राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अन्य पर्वतीय जिलों में मलबा और भूस्खलन की वजह से सड़कों पर आवाजाही बंद है।
जिलेवार स्थिति इस प्रकार है:
रुद्रप्रयाग: 4 ग्रामीण सड़कें
उत्तरकाशी: 1 राष्ट्रीय राजमार्ग और 11 ग्रामीण सड़कें
चमोली: 1 राज्य मार्ग और 21 ग्रामीण सड़कें
पिथौरागढ़: 6 ग्रामीण सड़कें
बागेश्वर: 11 ग्रामीण सड़कें
अल्मोड़ा: 1 राजमार्ग और 1 ग्रामीण सड़क
टिहरी: 3 ग्रामीण सड़कें
देहरादून: 2 ग्रामीण सड़कें
नैनीताल: 2 ग्रामीण सड़कें
पौड़ी: 3 ग्रामीण सड़कें
प्रशासन अलर्ट मोड पर, यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेंभारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव दलों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मार्गों की स्थिति की जानकारी लें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
अगले 48 घंटे चुनौतीपूर्ण, भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूणी का निधन | Uttarakhand former cm bhuwan chandra…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former chief minister of Uttarakhand and former Union cabinet minister…
ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: बेकाबू होकर दीवार तोड़ पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस,…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: Serious questions are once…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: Chief Minister Pushkar…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: A workers’ protest in the Selaqui industrial area today…