Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जाने 15 अगस्त तक का हाल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में एकबार फिर भारी बारिश कहर बरपाने पर आमादा है। बीते 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में पूरे हफ्ते अच्छी बारिश देखी जाएगी। IMD ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में 12 से 15 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्व राजस्थान और आस-पास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। यही नहीं एक मानसूनी ट्रफ राजस्थान से हरियाणा, दिल्ली, यूपी, झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ट्रफ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। इन सबके बीच पूर्वोत्तर असम पर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है। इन वेदर सिस्टम का असर उत्तराखंड तक देखा जा रहा है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जाएगी। भारी बारिश का दौर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहेगा।मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश देखी जाएगी। 11 से 17 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 11 और 14 से 17 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में जबकि 11 से 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 11 को पंजाब में और 11 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में झमाझम बारिश देखी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 minutes ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

16 minutes ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

23 minutes ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

44 minutes ago

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन  –

 देहरादून — तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज…

50 minutes ago

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ ने सितारगंज में पहली ग्रीनलैम शॉपी के साथ उत्तराखंड में अपनी रिटेल उपस्थिति –

    सितारगंज, उत्तराखंड | : जैसे-जैसे कस्टमाइज़्ड और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए इंटीरियर्स की मांग बढ़…

1 hour ago