श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन





स्वास्थ्य शिविर में 600 से अधिक लोगों ने कराई जाँच
देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जनरल मैडिसिन हैल्थ कैंप का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में आयोजन किया गया। शिविर में 600 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से राज्य में आयुष्मान भव के अन्तर्गत चिकित्सा ईकाईयों में हैल्थ मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में  श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से डोईवाला सीएचसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के डाॅक्टरों व मेडिकल टीम ने शिविर में आए लोगों से डेंगू बचाव व उपचार के बारे में भी जानकारी व महत्वपूर्णं हिदायतें दीं।
शनिवार को डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने डाॅक्टरों व सहयोगी स्टाफ की हौंसलाफजाई की। हैल्थ कैंप मे 600 से अधिक लोगो ने निःशुल्क स्वास्थय जॉच का लाभ उठाया। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की तरफ से मरीजो को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जनरल मैडिसिन हैल्थ कैंप में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के मैडिसिन विभाग से डाॅ यासमीन चैधरी, सर्जरी डाॅ विनयशील, नेत्र रोग विभाग से डाॅ आशीष कुंडू, मनोरोग विभाग से डाॅ अदिति भाटिया, नाक-कान-गला रोग विभाग से डाॅ साहिल मोगला और चर्म रोग विभाग से डाॅ नीनू कौल ने मरीजों को परामर्श दिया।
डोईवाला झबरावाला, लच्छीवाला, कूडकावाला, भानियावाला, बुल्लावाला, दूधली, खैरी आदि के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। सी.एच.सी. डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुवर सिंह भण्डारी ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और अस्पताल स्टाफ का अभार व्यक्त किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago