विकासखंड दशोली के राजकीय इंटर कॉलेज बछेर में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड दशोली के राजकीय इंटर कॉलेज बछेर में बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने की। शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा 26 पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही प्रमाण पत्र तैयार कर वितरित किए गए।
शिविर में कृषि विभाग ने 40, उद्यान विभाग ने 25, समाज कल्याण विभाग ने 12, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 6, पशुपालन विभाग ने 43, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 212, होम्योपैथिक विभाग ने 55, आयुर्वेदिक विभाग ने 80, राजस्व विभाग ने 8 तथा ग्राम्य विकास विभाग ने 151 लाभार्थियों को विभागीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 22 जनशिकायतों में से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष एक शिकायत को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
शिविर में भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह रावत, हर्षवर्धन मैठाणी, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत भट्ट, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

24 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago