मेरा पेड़ मेरा दोस्त थीम को लेकर रंत रैबार संस्था द्वारा हरेला पर आयोजन

पौधरोपण के साथ साथ पेड़ो का संरक्षण करना ज्यादा जरूरी : रंत रैबार संस्था ने दिया रैबार
देहरादून। रंत रैबार संस्था द्वारा हरेला दिवस एवं लोक पर्व पर मेरा पेड़ मेरा दोस्त का पर्यावरण संरक्षण का रैबार देते हुए देहरादून के देवीपुर प्रेमनगर देहरादून क्षेत्र में फलदार पेड़ लगाये गये। रंत रैबार संस्था द्वारा आयोजित हरेला पर अपनी मुख्य थीम मेरा पेड़ मेरा दोस्त को लेकर अभियान चलाया गया, जिसमें देवीपुर के जनमानस के साथ पेड़ लगाये गये। इस अभियान में देवीपुर के ग्रामीणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया औऱ स्वयं ही पेड़ो की सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा की रंत रैबार संस्था द्वारा वैसे तो अनेको जनहित के सामाजिक भागीदारी के कार्यक्रम किये जाते हैँ, आज हरेला पर मेरा पेड़ मेरा दोस्त की थीम को लेकर पेड़ की सुरक्षा का जिम्मेदारी ली हैँ, इस तरह से संस्था के द्वारा जिम्मेदारी लेना बहुत बड़ा कार्य हैँ। उन्होने कहा की देवीपुर क्षेत्र की मातृ शक्ति ने भी यह जिम्मेदारी लेते हुए जिस तरह एक माँ अपने बच्चों का लालन पालन करती हैँ, वैसे ही मातृ शक्ति पेड़ो का भी लालन पालन करती हैँ, इसलिये वह स्वयं जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैँ। उन्होंने कहा की आज पेड़ लगाने के साथ साथ उनको बचाने की जरूरत हैँ। इस साल बढ़ते तापमान ने वृक्षों की जीवन में महत्ता को औऱ अधिक महत्व बता दिया हैँ।

वंही रंत रैबार संस्था के सचिव अमित अमोली ने कहा की हमारा उद्देश्य सिर्फ पेड़ लगाकर हरेला मनाना नहीं हैँ बल्कि हमारा थीम ही मेरा पेड़ मेरा दोस्त हैँ, क्योंकि जीवन में दोस्ती का रिश्ता सबसे अनूठा होता हैँ, वैसे ही पेड़ो से दोस्ती का रिश्ता रखना हैँ, जिससे हम एक दूसरे की जरूरत को समझ सकें औऱ एक दूसरे की सुरक्षा कर सकें।

रंत रैबार से जुड़े हरीश कंडवाल ने कहा की अब पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल करने की ज्यादा जरूरत हैँ जो कोई भी सदस्य आज रंत रैबार के माध्यम से दिए गये पेड़ो को पाँच वर्ष तक़ जीवित रखेगा उसको संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
वंही देवीपुर के निवासी संजय चमोली ने कहा की रंत रैबार संस्था द्वारा उनके गाँव में फलदार पेड़ लगाने औऱ पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए आह्वान किया औऱ हमको भी इस मुहिम में जोड़कर हमारे क्षेत्र के लोंगो को बाग़वनी औऱ पेड़ो को लगाने औऱ उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रंत रैबार संस्था के सहयोगी देवोत्थान संस्था, रामगढ़ वन प्रभाग देहरादून का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्य उमाशंकर कुकरेती,मुकेश कुकरेती, ज्योति रयाल एवं देवीपुर के ग्रामीण संजय चमोली,संदीप पैन्यूली प्रेमा पोखरियाल , पुष्पा चमोली, निर्मला देवी,कामिनी चमोली ,पवन नौटियाल , मधुशुधन चमोली, सचिदानंद कुकरेती, विनय चमोली बबिता नौटियाल, मंजू देवी ने कहा की संस्था द्वारा हमे भी इस मुहिम में जोड़कर पेड़ो को लगाने औऱ संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया हम इस तरह की मुहिम में आगे भी भागीदारी करते रहेंगे औऱ इन पेड़ो की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लेते हैँ।

रंत रैबार संस्था के सहयोगी पुनरूत्थान रूरल डेवलपमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायीटी , रामगढ़ वन प्रभाग देहरादून एवं उत्तराखंड संस्कृति विभाग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्य उमाशंकर कुकरेती,मुकेश कुकरेती, ज्योति रयाल आदि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

44 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

50 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago