उत्तराखंड को देश का सबसे अग्रणी और आदर्श राज्य बनाया हमारा लक्ष्य – CM | HNN 24×7

DEHRADUN NEWS :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि राज्य निर्माण में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के त्याग, समर्पण और संघर्ष का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने बीते वर्षों में अनेक चुनौतियों के बावजूद विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। आज उत्तराखंड शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमारा सामूहिक लक्ष्य रहेगा कि उत्तराखंड को देश का सबसे अग्रणी और आदर्श राज्य बनाया जाए।

उत्तराखंड “विकसित राज्य” के रूप में नई ऊंचाइयां छू रहा

सीएम धामी ने कहा कि राज्य गठन के दौरान जिन लोगों ने योगदान दिया, उन सभी को आज याद करने का दिन है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते ढाई दशकों में उत्तराखंड ने विकास के अनेक आयाम तय किए हैं। सरकार का संकल्प है कि राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड “विकसित राज्य” के रूप में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे राज्य निर्माण के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।

सिमरन बिंजोला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks