उत्तराखंड
Share1
Advertisement
*कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक गैस डिपो के समीप टायर फटने से सड़क पर पल्टा*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक गैस डिपो के समीप टायर फटने से सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पहाड़ी ढलान होने के बावजूद ट्रक पिंडर नदी में गिरने से बच गया।रुड़की से गैस सिलिंडर लेकर आ रहा ट्रक गैस गोदाम पहुंचने से पहले टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में 342 गैस सिलिंडर भरे हुए थे। चालक मनीष कुमार ने बताया कि जब वह गैस गोदाम से पहले पहाड़ी ढलान उतर रहा था , तो सामने से आ रही कार को पास देने के दौरान ट्रक का पिछला और दाहिने तरफ का टायर अचानक फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।चालक की सूचना पर नजदीक ही गैस डिपो के सभी कर्मचारी दौड़ पडे़ और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। गनीमत रही कि ट्रक पहाड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद पिंडर नदी में नही गिरा। फिलहाल चालक भी सकुशल है।
Share1
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…