हमले की पहली बरसी पर आई ‘पहलगाम… जब समय थम सा गया’ – my uttarakhand news

देहरादून,  पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले की पहली बरसी के अवसर पर  ‘पहलगाम… जब समय थम सा गया’ पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक  के.एस. चौहान द्वारा लिखी गई है, जो घटना के दिन अपने परिवार सहित पहलगाम में मौजूद थे। लेखक ने उस भयावह दिन के अपने निजी अनुभवों को शब्दों में पिरोकर पाठकों के सामने प्रस्तुत किया है।
चौहान ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में घटित घटना के दिन का वातावरण, परिस्थितियाँ और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। पुस्तक के अंतिम भाग में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से जिस प्रकार विश्व मंच पर अपनी दृढ़ता और क्षमता का परिचय दिया, वह ऐतिहासिक रहा है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

3 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

9 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

41 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

47 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago