Categories: hindiUttarakhand

चमोली में दर्दनाक हादसा, घर में लगी आग में जल गए दादी-पोते; दोनों की मौत – Uttarakhand

A tragic accident in Chamoli, grandmother and grandson burnt in a fire in the house; both diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के ग्वालदम की पटला में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। मकान की उपरी मंजिल में सो रही दादी और पोते की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालदम ग्राम पंचायत के पटला तोक में दिनेश गढ़िया जो अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर के ऊपरी सतह पर शॉर्ट-सर्किट से आग लगी और उनकी मां हरमा देवी उम्र 80 वर्ष और पुत्र अंकित उम्र 10 की मौत हो गई।मकान के निकले सतह पर दिनेश गाढ़िया उनकी पत्नी और उनकी लड़की सो रही थी। रात के 10-11 बजे के आसपास बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी लड़कियों में आग लग गई। शॉर्ट-सर्किट ऊपरी सतह पर हुई। जिस कारण वहां सो रही दिनेश गढ़िया की माता हरमा देवी उम्र 80 वर्ष एवं पुत्र अंकित 10 वर्ष आग में झुलस गए। रात के लगभग 2 बजे खटर-पटर की आवाज के कारण दिनेश गढ़िया और उसकी पत्नी जागे। दंपति देखा कि मकान में आग लग गई है। आस-पड़ोस के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया गया। जले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम लाया गया, जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और चौकी ग्वालदम से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनके द्वारा तत्काल एएसआई भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र बुटोला, एसआई सुधा बिष्ट को मौके पर तत्काल भेजा गया। बचाव और नियंत्रण के लिए डीडीआरएफ,एसएसबी और गरूड़ जिला बागेश्वर से फायर सर्विसेज की टीमों को भेजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पंचनामा किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

5 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago