Categories: hindiUttarakhand

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की मौत – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ. मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत नाजुक है.जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.क्षेत्र के स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए घटना की पुष्टि की है. साथ ही बताया है कि वे घटना के बाद स्वयं मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है.पेड़ से लटका मिला युवक का शव: हरिद्वार के लक्सर की रायसी चौकी क्षेत्र के गांव दरगापुर के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान सोनू उम्र 36 वर्ष पुत्र तुन्ना, निवासी मैवड कला, थाना कलियर के रूप में हुई है. मृतक बीते तीन दिनों से अपनी बहन के घर आया हुआ था और वहीं रह रहा था. रायसी चौकी प्रभारी कमल कांत रतूड़ी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था. फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

19 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

38 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

44 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago