काकड़ागाड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के चार यात्री घायल
पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने किया वाहन को तबाह
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों ने एक यात्री वाहन को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक यात्री वाहन, जो गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा था, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। घटना रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड मार्ग पर काकड़ागाड़ क्षेत्र के पास हुई। चश्मदीदों के अनुसार, वाहन चालक को कुछ समझ पाता उससे पहले ही भारी पत्थर वाहन पर आ गिरे, जिससे उसका अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं, झटके से वाहन का पिछला टायर भी निकल गया।
इस हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38 वर्ष), निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, छत्तीसगढ़ से आए पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक — शैलेश कुमार (24), निवासी जिला दुर्ग — ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। थाना प्रभारी राजीव चौहान ने जानकारी दी कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और उन्होंने वाहन को टिहरी से बुक किया था।
घायल यात्रियों के नाम:
लक्ष्मण (24), पुत्र धनीराम
ओंकार सिंह राजपूत (25), पुत्र बीरेंद्र सिंह
दीपेश यादव (19), पुत्र गोविंद यादव
चित्रांश साहू (24), पुत्र ओंकार साहू, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

30 minutes ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

1 hour ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

12 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

12 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

12 hours ago