मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने से 32 वर्षीय युवक की मौत – myuttarakhandnews.com

मसूरी: मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के बाद एक बार फिर इस मार्ग की बदहाल स्थिति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
 
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
पुलिस के अनुसार, सिटी कंट्रोल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलने पर मसूरी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मृतक की पहचान अनूप बंगवाल (32) पुत्र धर्मानंद बंगवाल, निवासी कृष्णा विहार, थानो रोड, रायपुर (देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा कीमाड़ी मार्ग
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथीपांव से कीमाड़ी जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। बरसात के दौरान कई स्थानों पर झरनों का पानी सीधे सड़क पर बहता है, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और कमजोर किनारे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
पर्यटन सीजन में बढ़ जाता है जोखिम
प्राकृतिक झरनों और खूबसूरत वादियों के कारण मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में बाइक और कार सवार इस रास्ते का उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों का अभाव दुर्घटनाओं की आशंका को और बढ़ा देता है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुधार की उठी मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कीमाड़ी मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने फिसलन वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, क्रैश बैरियर और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

28 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

49 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago