Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पिता की कार के पहिये के नीचे दबने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: झबरेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर बेटे की मौत हो गई। बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया।
पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है। शाम के समय वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था।
इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी और वह जब उसने कार पीछे की तो बच्चा पहिए के नीचे दब गया। चीख सुनते ही कार आगे कर जब तक उसे नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

2 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

2 hours ago

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…

3 hours ago

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…

3 hours ago