घनसाली (जनपद टिहरी गढ़वाल )- जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर है ,
यहाँ पिलखी नैल गाँव के निकट स्कूल से घर लौटते समय एक भारी पेड़ स्कूली छात्रों के उनके ऊपर गिर गया।
इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम नेल के पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 10वीं क्लास के छात्र 16 साल के आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह और 9वीं क्लास की छात्रा 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे।
दोनों शनिवार 12जुलाई 2025 को स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रहे थे, अचानक हुई तभी तेज बारिश और तूफान से रास्ते से लगा पेड़ गिर पड़ा ।
इस पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गई।
साथ में स्कूल से लौट रहे अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी, इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे परन्तु दोनों की मौत हो चुकी थी ।
सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे।
दोनों छात्रों को पेड़ के नीचे से निकाला गया व शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया ।घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है ।
Post Views: 2
Post navigation
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…
बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…