देहरादून, ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन निर्माण सिखा रहें हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना समय की जरूरत है। दो दिवसीय कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट लेखन के साथ सरकारी कामकाज में चैटजीपीटी के इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ विशाल सागर, डॉ श्याम कापरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता चौहान ने कि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…