बाबा केदार की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन प्रवास हेतु गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची…
भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भव्य स्वागत किया गया। आज के दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किये।
बीते रविवार 03 नवम्बर को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए थे। कल बीते सोमवार 04 नवम्बर को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली रामपुर से प्रस्थान कर सांयकाल श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची।
आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 9 बजे श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान हुई।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर बाबा केदारनाथ की डोली का भव्य स्वागत हुआ।
आज से बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में प्रारम्भ हो गयी है।
बाजपुर में ओलावृष्टि से तबाही! किसानों का दर्द जानने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को…
देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज…
हरिद्वार/रामनगर। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। हरिद्वार के रोशनाबाद और रावली…
देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों की तैनाती…
जीआईसी उज्याड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई…
देहरादून , । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि कानून अपनी…