रुड़की में डबल मर्डर से दहशत,पहले भांजे की मौत फिर मामा की.. – myuttarakhandnews.com

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की शहर में एक ही परिवार में घटित दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बुधवार रात जहां घर में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं गुरुवार को उसी युवक के मामा की सरेराह चाकू से हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
आग की लपटों में झुलसकर भांजे की मौत
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में रजनीश पुंडीर के घर बुधवार देर रात आग लग गई। घर में बीड़ी-सिगरेट का गोदाम भी था। उस समय रजनीश का बेटा कुणाल पुंडीर (24) घर में सो रहा था।रात करीब दो बजे अचानक आग की लपटों में घिरने से कुणाल झुलस गया। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कुणाल की मौत हो चुकी थी।
कुणाल पेशे से डिज़ाइन इंजीनियर था और हाल ही में अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद घर लौटा था।
अंतिम संस्कार के बाद मामा की हत्या
कुणाल की मौत की खबर सुनकर उसका मामा सोनू (देवबंद निवासी) बहन से मिलने रुड़की पहुंचा। गुरुवार को अंतिम संस्कार के बाद पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।सोनू जब पत्नी ममता के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी कुणाल के दो चाचा नमन और आशीष ने रास्ते में रोककर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
8 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद पिछले आठ साल से चल रहा था। कुणाल के माता-पिता रजनीश और सुधा के रिश्ते तनावपूर्ण थे और वे अलग रहते थे।इस कारण सुधा के मायके और रजनीश के परिवार में कई बार झगड़े और रंजिश की घटनाएँ हो चुकी थीं।
सोनू की मां बालेश देवी ने कहा “मेरा बेटा, बहन से सिर्फ त्योहारों पर मिलने आता था। हमेशा डर लगा रहता था कि उसके साथ कुछ गलत न हो जाए।”
पत्नी के सामने हुई हत्या
सोनू की पत्नी ममता ने बताया ,नमन ने मेरे पति का गला रेत दिया और कई बार चाकू मारे। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही कहा कि सोनू अपने पीछे तीन बच्चों, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गया है। ममता का रो-रोकर बुरा हाल है।
इलाके में तनाव
हत्या की वारदात कॉलोनी की सड़क के बीचोंबीच हुई। पुलिस ने मौके को सील कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और भीड़ देखी गई।स्थानीय लोगों ने कहा कि कुणाल बेहद मिलनसार था और किसी से विवाद नहीं रखता था। लोग हैरान हैं कि एक पारिवारिक रंजिश ने एक ही परिवार की दो जिंदगियां निगल लीं।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक गिरफ्ता – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…

3 hours ago

शक्ति नहर में कूदे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, ढालीपुर इंटेक से मिला शव – myuttarakhandnews.com

  विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…

3 hours ago

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार जब्त – myuttarakhandnews.com

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…

3 hours ago

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

9 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

9 hours ago