देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कथित अव्यवस्था के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के पूजा विहार स्थित दिवंगत छात्रा रिया थापा के आवास से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान परिजनों, स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कैंडल मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया। उन्होंने कहा कि रिया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर और दर्दनाक सवाल खड़ा करती है। उनका आरोप था कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और कथित परीक्षा घोटालों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।वैभव वालिया ने कहा कि वर्षों की मेहनत करने वाले युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही परीक्षा घोटालों की सर्वोच्च स्तर पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की भी मांग की।उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों पर सीधा प्रहार हैं। यदि समय रहते प्रभावी सुधार नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास पूरी तरह समाप्त हो सकता है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी रिया थापा सहित उन सभी विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…