Categories: hindiUttarakhand

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में हो गया पेपर लीक, दो एग्जाम हुए रद्द – myuttarakhandnews.com

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में एक और पेपर लीक की खबर सामने आई है. उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के दो पेपर कथित तौर पर लीक हो गए. इसके बाद उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी दोनों सब्जेक्ट की परीक्षा रद्द कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक आशीष कुमार शिवालिक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और पेपर सेटर के रूप में प्रश्नपत्र तैयार करने का काम कर रहे थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल एक कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में छात्रों को भेजे. इसके बाद दोनों पेपर रद्द कर दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
लीक पर प्रदर्शन के बीच आई खबरइस पूरे घटनाक्रम में कॉलेज की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी शिक्षक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है. पेपर लीक को लेकर देशभर में मौजूदा माहौल के बीच ये खबर काफी ज्यादा बड़ी हो सकती है. छात्र लगातार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने और इसकी जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ये खबर सामने आई है.
VC ने बताया क्या है पूरा मामलावीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर तृप्ता ठाकुर ने इस मामले को लेकर कहा कि, जिस कॉलेज से ये टीचर हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग गई है. हमने अपनी तरफ से आगामी परीक्षा की किसी भी गितिविधि में उस शिक्षक की भूमिका को अगले 7 साल के लिए रोक दिया है. इस टीचर ने अपने 22 बच्चों के लिए कॉम्प्रोमाइज किया है.
वीसी ने बताया कि, हमारी मोरल ड्यूटी है कि हम ऐसे टीचर्स को कभी भी अपनी परीक्षाओं में शामिल ना करें. जिस कॉलेज का ये टीचर है, उसे उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए. हमने कॉलेज को कहा है कि हम आपकी तरफ से की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. जो पेपर लीक हुआ है, वो एक ही कॉलेज का पेपर था. जब हमने जांच की तो पता चला कि एक पेपर पहले से ही लीक हो चुका था, इसलिए उस पेपर को भी रद्द कर दिया गया. वीसी ने बताया कि अगस्त में एग्जाम करवाया जाएगा और जल्द ही इसकी नई डेट जारी कर दी जाएगी.
इस सब्जेक्ट का पेपर हुआ था लीकशिवालिक कॉलेज के 8 जुलाई को हुए एक पेपर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसमें छात्रों ने आरोप लगाया था कि Machine Learning for Internet of Things सब्जेक्ट का पेपर पहले से ही छात्रों के पास आ गया था. इस पेपर के मिलते जुलते 90% सवाल, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप पर भेजे थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago