Categories: hindiUttarakhand

चारधाम मार्ग पर पैरामिलिट्री फोर्स, केदारनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाई, भारत-पाक तनाव से उत्तराखंड में अलर्ट – Uttarakhand

Paramilitary force deployed on Chardham route, security of Kedarnath Dham increased, alert in Uttarakhand due to India-Pakistan tensionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)केदारनाथ: उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी गृह सचिव शैलेश बगौली ने दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की भी जानकारी दी. सरकार ने डीजीपी को नए सिरे से संवेदनशील इलाकों और स्थानों की चिंहित कर पुलिस फोर्स और खुफिया निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है.राज्य सरकार ने मांगी थी 10 कंपनियांराज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियों की डिमांड की थी. वहीं राज्य सरकार की मांग पर 8 कंपनियां पहले ही भेजी जा चुकी हैं. बाकी दो कंपनियों के साथ ही 5 और कंपनियों को भेजा गया है. कुल 15 कंपनियों को भेजा गया है. इनमें से एक कंपनी को यूएसनगर भेजी गई है.बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम, बांध प्रोजेक्ट, अहम संस्थान समेत सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने की निर्देश दिए थे. वहीं गृह सचिव ने कहा कि मौजूदा हालत को देखते हुए नए सिरे से संवेदनशील स्थानों की चिंहित किया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है.सवा दो लाख श्रद्धालुओं किए दर्शनतनाव के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ सकती है लेकिन अभी तक चारधाम में सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. इनमें 70 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे जबकि डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की दर्शन किए हैं. श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

60 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago