बड़े शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ेंगी पार्किंग सुविधाएं, 11 स्थानों पर जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में राज्य के 11 प्रमुख स्थानों पर जल्द नई पार्किंग सुविधाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें कुल 1082 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी।
195 प्रस्तावों में से 114 डीपीआर को मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास प्राधिकरणों के माध्यम से युद्धस्तर पर पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई गई। विभाग को 195 स्थानों के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें सरफेस पार्किंग, मल्टी लेवल पार्किंग और टनल पार्किंग जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें से अब तक 114 स्थानों की डीपीआर को मंजूरी देकर बजट जारी किया जा चुका है।
पहले चरण में 3244 वाहनों की सुविधा शुरू
पहले चरण में 54 स्थानों पर कुल 3244 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित कर संचालन शुरू कर दिया गया है।
दूसरे चरण में 80% निर्माण कार्य पूरा
दूसरे चरण में 11 स्थानों पर करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विभाग का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं को पूरा कर संचालन शुरू करना है। इसके अलावा, विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से 11 अन्य स्थानों पर 359 वाहनों की क्षमता वाली अतिरिक्त पार्किंग भी विकसित कर रहे हैं।
सचिव आवास के निर्देश
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन से पहले सभी चिन्हित स्थलों पर पार्किंग सुविधाएं शुरू कर दी जाएं। साथ ही शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जाम से मिलेगी राहत
प्रदेश में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क के चलते निजी वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिससे जाम की समस्या भी बढ़ी है। सरकार का दावा है कि बीते चार वर्षों में हजारों वाहनों के लिए पार्किंग सुविधाएं विकसित कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 minute ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

22 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

43 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago