ऑडियो कांड में सियासी भूचाल, धरने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर FIR दर्ज – पर्वतजन

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में वर्ष 2025 के निकाय चुनाव से जुड़े एक पुराने ऑडियो विवाद में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। रुद्रपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
मामला उस समय का है जब निकाय चुनाव से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुई थी। आरोप है कि इस ऑडियो में कांग्रेस की महिला नेत्री मीना शर्मा और उनके पति के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। मीना शर्मा का कहना है कि यह ऑडियो जानबूझकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वायरल किया गया।

 
पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने उस समय रुद्रपुर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर मीना शर्मा आज अपने समर्थकों के साथ रुद्रपुर कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरने पर बैठ गईं।
 
धरने के दौरान मीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने समय रहते पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया था, इसके बावजूद एक वर्ष तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वह आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी।
 
धरने की जानकारी मिलने पर एसडीएम मनीष बिष्ट मौके पर पहुंचे और मीना शर्मा से बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मीना शर्मा की तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

8 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

13 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

18 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

29 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

30 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

41 minutes ago