SDRF ने बस में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला
हरिद्वार। चिड़ियापुर के निकट बस के नदी में फंसने से यात्रियों की जान पर बन आयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। शुक्रवार की सुबह सिटी कण्ट्रोल रूम ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है। जिसमे कई लोग सवार हैं। सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धस्माना टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। बस में सवार 6 लोग बाहर निकलकर पुल के नीचे , पिलरो पर चढ़े गये थे। SDRF ने रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। गौरतलब है कि, बस नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण बस नदी में ही फंस गयी। SDRF ने सभी सवारियों को समय रहते रेस्क्यू कर दिया ।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…