श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेष न्यूरोलाॅजी शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ





देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून की ओर से विकासनगर में न्यूरोलाॅजी के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में लकवा, माइग्रेन, पुराना सिर दर्द, नसों की कमजोरी, नसों की बीमारियों सहित न्यूरोलाॅजी की विभिन्न समस्याआंे के बारे में वरिष्ठ न्यूरोलोजिस्ट डाॅक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। काफ़ी संख्या में मरीज विशेष न्यूरोलॉजी शिविर का लाभ उठाने के लिय पहुंचे।
शिविर में पंजीकृत मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंप के नियमानुसार भर्ती सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैंरविवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, उदियाबाग विकासनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में हरबर्टपुर, विकासनगर, कालसी, हरीपुर, बाडवाला, जमनीपुर, रुद्रपुर, एंटनबाग, उदियाबाग, जीवनगढ़, भीमावाला, बदामावाला, बरोटी आदि क्षेत्रों से क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह, डाॅ शुभम डंग, डाॅ मोहित गोयल, डाॅ आकाश गुप्ता, डाॅ मनु रावत, डाॅ भावना ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, विकासनगर के स्टाफ रेनूका नेगी, त्रिप्ती पंवार, सरिता रतूड़ी, प्राची पैन्यूली, रंजना बिंजौला, अनुपमा बिंजौला, वंश, रिया, विमल, निहारिका का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago