गणेशमय हुआ पौड़ी : भीड़ देख हुए भावुक बोले ये है मेरे स्टार प्रचारक – myuttarakhandnews.com







गणेशमय हुआ पौड़ी : भीड़ देख हुए भावुक बोले ये है मेरे स्टार प्रचारक – myuttarakhandnews.com







Skip to content









पौड़ी : पहाड़ पुत्र के नाम से प्रसिद्ध गणेश गोदीयाल ने आज कॉंग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पौड़ी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया ।वह अपने चिरपरिचित रूप में हजारों समर्थको के साथ पैदल रोड शो कर नामांकन करवाने पहुँचे ।बताते चलें कि गणेश गोदियाल वह व्यक्ति हैं जिन पर इस समय उत्तराखंड कांग्रेस का पूरा भविष्य है।हालांकि उन्होंने कभी स्पष्ट शब्दों में नहीं कहा परंतु कुछ दिन पूर्व हुई एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कि केंद्र की तरफ से उनको अचानक ही आयकर का नोटिस थमाया गया, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके और वो पीछे हट जाये । कहीं ना कहीं सत्ता पक्ष को भी मालूम है कि गणेश गोदियाल अकेले वह व्यक्ति हैं जो खुद कर के बलबूते पर आगे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं ।एक सब्जी की दुकान से शुरुआत करने वाले राठ क्षेत्र के हर घर मे अपनीयता रखते है ।गणेश गोदियाल बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे और समिति के अध्यक्ष रहते हुए एक भी रुपया ना लेने वाले ये एक मात्र अध्यक्ष रहे है ।गणेश गोदियाल ही है जिन्होंने राठ क्षेत्र को राठ महाविद्यालय समर्पित किया ।गणेश गोदियाल क्षेत्र के हर सुख दुःख में जनता के साथ मौजूद रहते है , कुछ महीने पूर्व अपने बेटे की शादी राठ क्षेत्र में करवा कर विदेशों में अपने बच्चों की शादी करने वाले लोगों के मुँह पर करारा तमाचा मारा था ।वो जमीन से जुड़े ऐशे व्यक्ति है जो हर परिस्थिति में सामंजस्य रखते है । इसलिए आजकल सौरव मैठाणी का गाना मै पहाड़ो कु रेबासी तू दिल्ली रेण वाली खूब वायरल हो रहा है ,क्योंकि ये गाना सत्ता पक्ष के उम्मीदवार तथा गणेश गोदियाल पर बिल्कुल फिट बैठता है ।विधानसभा चुनाव में भी गणेश गोदियाल ने अच्छा प्रदर्शन किया था शुरू में वो ही विजयी मॉने जा रहे थे , परंतु अंतिम दौर की वोटिंग में वह बीजेपी मोदी लहर में पीछे रह गए । परन्तु लोगों के दिलो में अच्छी पकड़ बना गये ।इसलिए कांग्रेस ने फिर उन पर लोकसभा के लिए भरोसा जताया ।एक तरफ कल हुई अनिल बलुनी की विशालकाय रैली जिसमें की स्टार प्रचारकों की भीड़ थी , केंद्रीय मंत्री से लेकर जगह-जगह से बुलाये गये बीजेपी कार्यकर्ताओं से मंच भरा गया था । वहीं आज सत्ता पक्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए और बिना किसी स्टार प्रचारक की गणेश गोदियाल की जनसभा मे दूर दूर से आम लोग पहुँचे थे ।भीड़ देख गणेश गोदियाल भावुक हो उठे ,उन्होंने कहाँ ये है मेरे स्टार प्रचारक जो हेलीकॉप्टरो से नहीं घंटो उनके साथ पैदल चल उंनको प्यार और सम्मान देने पहुँचे है । उन्होंने उम्मीद जातायी है कि जनता का ये ही प्यार सम्मान उंनको वोटिंग के दिन मिलेगा । ताजा खबरों के अनुसार आज की विराट भीड़ देख कर सत्ता पक्ष के लोग पुनः एक बार जनता से सीधा संपर्क करने की कोशिश कर रहे है जैसा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था ताकि वोट बैंक प्रभावित हो सकें ।पौड़ी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर : अनिल बलुनी ने कल किया नामांकन तो गणेश गोदियाल आज करेंगे आगाज :

Post Views: 6

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

55 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago