पौड़ी: गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 3 घायल, शादी समारोह में जा रहे थे सभी।
श्रीनगर: उत्तराखंड में आज का दिन हादसों भरा रहा। आज फिर पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी:
गौर हो कि घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई। इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए।
वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है।
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…