Uttarakhand Electricity Rate Hike: उत्तराखंड वालों के लिए जरुरी खबर है. यहां बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ने वाला है. यहां अगले दो साल तक 25 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली का अतिरिक्त भार चुकाना पड़ सकता है. यूपीसीएल के केंद्रीय विद्घुत अपीलीय प्राधिकरण (अपटेल) में लगातार 783 करोड़ रुपये के तीन केस हारने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है.
783 करोड़ का भुगतान करने का आदेशविद्युत नियामक आयोग की ओर से यूपीसीएल को तीन अलग-अलग मामलों में कुल 783 करोड़ का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं. यूपीसीएल को 11 किस्तों में निजी कंपनियों को भुगतान करना है. इस नुकसान की भरपाई के लिए बिजली के टैरिफ में इसे शामिल करने की तैयारी है. ऐसे में अप्रैल 2026 में जारी होने वाली बिजली दरों में ये भार आम जनता पर पड़ेगा.
रिपोर्ट्स की माने तो यूपीसीएल के अपने नुकसान की भरपाई के अलग ही मानक हैं. इसके तहत महंगी बिजली खरीदने, लाइन लॉस, केस हारने पर होने वाले नुकसान का ठीकरा हर बार उपभोक्ता के सिर पर फूटता है. आयोग से उपभोक्ताओं ने मांग की है कि इन सभी प्रकरण में जनता से अतिरिक्त वसूली न की जाए.
कितनी महंगी होगी बिजली बिल?आपको बता दें, हर साल बिजली दरों में लगातार इजाफा हो रहा है. सालाना वृद्धि के साथ ही हर महीने भी अलग से बिजली महंगी की जा रही है. ऐसे में यूपीसीएल के कंपनियों से केस हारने का भी वित्तीय भार उपभोक्ताओं पर डाला गया तो इसका विरोध होगा. 100 यूनिट तक 25 रुपये, 200 यूनिट तक 50 रुपये, 300 यूनिट तक 75 रुपये, 400 यूनिट तक 100 रुपये और 500 यूनिट तक 125 रुपये बिजली बढ़ेंगे.
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …