क्रिएटिव हब डांडिया नाइट विद गरबा रास’ में जमकर झूमे लोग – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

Advertisement

देहरादून।नवरात्र के पावन अवसर परग्रेस और संगम द रियल प्यूपल की ओर से ‘क्रिएटिव हब डांडिया नाइट विद गरबा रास” का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान गरबा ड्रेस में पहुंचे लोगों ने लाइव बैंड का भी जमकर आनंद लिया।देहरादून के मालसी रोड स्थित द सॉलिटेयर फार्म में शनिवार को हुए इस डांडिया रास में इंडियन आइडल सीजन 13 की फाइनलिस्ट संचारी सैन गुप्ता ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा तो वहीं देहरादून के फेमस गुरदीप सिंह के लाइव बैंड पर हर कोई झूम उठा। जिसने नवरात्रि की इस पावन रात को और भी खास बना दिया। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक और द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने बताया कि यह ये डांडिया नाइट विद गरबा रास” का 14वां संस्करण है और हर साल इसे पहले से अधिक भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि हर साल इस आयोजन में कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है, और इसी वजह से इसका क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है।वहीं इस डांडिया नाइट में न केवल संगीत और नृत्य का जादू था, बल्कि शॉपिंग स्टॉल्स, स्वादिष्ट व्यंजनों से भरे फूड कोर्ट, स्टेज परफॉर्मेंस, और ग्रुप ट्रॉफी जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में फ्री डांडिया ट्रेनिंग सेशन और गिफ्ट्स एवं सरप्राइज़ की व्यवस्था ने उपस्थित जनसमूह का उत्साह दोगुना कर दिया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्रि की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए देवी की आरती के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

8 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago