उत्तराखंडराजनीती
Share0
देहरादून,उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शुक्रवार को टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उन्हें यूकेडी का भी समर्थन हासिल है। परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक निकले नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या युवा शामिल हुए। नामांकन जुलूस में उक्रांद के झंडे भी लहराए।
बॉबी पंवार के नामांकन से पहले शुक्रवार सुबह 10.30 से लोग परेड ग्राउंड में जुटने शुरू हो गए थे। जौनसारी महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उन्होंने जौनसार के लोकगीत गाए और तांदी नृत्य किया। परेड ग्राउंउ में 11.30 बजे जैसे ही बॉबी पंवार पहुंचे भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद बॉबी पंवार खुली जीप पर सवार होकर जुलूस के साथ परेड ग्राउंड से एस्लेहॉल, राजपुर रोड, गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचे उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय से काफी संख्या में दल के कार्यकर्ता झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। पुलिस ने कलक्ट्रेट से पहले बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया। दोपहर डेढ़ बजे बॉबी पंवार ने नामांकन कराया।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…