Categories: hindiUttarakhand

सुबह का मौसम देख चौंक गए देहरादून के लोग, मार्च के महीने में पहली बार देखी ऐसी धुंध – myuttarakhandnews.com

देहरादून: विकासनगर (देहरादून)। बुधवार सुबह वातावरण में सर्दी के मौसम जैसी धुंध छाई रही। इसे देख लोग चौंक गए। गर्मी के मौसम में उन्होंने इस प्रकार की धुंध पहली बार देखी। इसे लेकर कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के विज्ञानी डा. संजय राठी का कहना है कि वायु प्रदूषण में वृद्धि होना ही इसका कारण है। सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरा आम बात है, लेकिन अब प्रदूषण के कारण गर्मी में भी धुंध दिखाई दे रही है।
डा. संजय राठी ने बताया कि रबी की फसलों के सीजन में बारिश नहीं हुई है। इसके परिणामस्वरूप औसत तापमान में बढ़ोतरी के कारण वायु प्रदूषण में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर वातावरण में दिखाई दे रहा है। विज्ञानी ने बताया कि सामान्यतः इस मौसम में पश्चिम से चलने वाली हवा चलती है। मगर इस बार पश्चिम दिशा की ओर से पूर्व की ओर चलने वाली हवा लगभग नहीं के बराबर है। इस कारण रात में तापमान कम होने से भूमि की ऊपरी सतह पर स्थित हवा में नमी बढ़ने लगती है।
साथ ही बहुत दिनों से वर्षा न होने के कारण वातावरण में प्रदूषण के कारण धूल के कण भूमि की सतह के पास की नमी को अपने अंदर सोख लेते हैं।इसी वजह से सुबह के समय कभी-कभी धुंध नजर आती है, जैसी कि बुधवार की सुबह देखी गई।
एक्यूआइ 161 तक पहुंचादेहरादून जिले में बुधवार को एक्यूआइ (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 161 दर्ज किया गया। शून्य से 50 तक एक्यूआइ को अच्छा माना जाता है।  वहीं 51 से 100 तक को संतोषजनक और 101 से 200 तक फेफड़े व हृदय के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। यदि यह 201 से 300 तक हो तो सांस लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago