पौड़ी की जनता ने कहा श्री गणेश : विरोधियों में बौखलाहट – myuttarakhandnews.com







पौड़ी की जनता ने कहा श्री गणेश : विरोधियों में बौखलाहट – myuttarakhandnews.com







Skip to content









श्रीनगर : कांग्रेस पार्टी की तरफ से पौड़ी लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले मनीष खंडूरी के बीजेपी में चले जाने के बाद गणेश गोदियाल का पौड़ी सीट का टिकट कंफर्म होते दिख रहा है।कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी का यह विश्वास भी सही है गणेश गोदियाल लंबे समय से पौड़ी की जनता के बीच रहकर जनता के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने एक अच्छा वोट बैंक अपनी तरफ खींचा था ।आज श्रीनगर में आयोजित भू कानून मूल निवास रैली में गणेश गोदीयाल के साथ जनता का समर्थन देखने को मिला। हालांकि कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर उत्तराखंड हलचल की टीम को बताया कि दूसरी पार्टी के नेता द्वारा लोगों को स्पष्ट रूप से धमकी दी गई थी कि यदि कोई आज दिनांक 10 फरवरी 2024 की भू कानून मूल निवास रैली में गणेश गोदियाल के साथ गया तो उसके ऊपर जांच बिठायी जाएगी तथा कानूनी कार्यवाही होगी । यह बात कहीं ना कहीं सत्य भी हो सकती है जैसे कि पिछले चुनाव में देखा ही होगा कि गणेश गोदीयाल का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ जांच बिठायी गई ,उनके स्कूल कॉलेजों के लाइसेन्स को निरस्त कर दिया गया ,कई लोगों के व्यवसाय बंद करवा दिए गए थे ,तथा कई लोगों को नौकरी से निकलवा दिया गया था।ऐसे में यह कूटनीति चाले इस समय कितनी सही है कितनी गलत यह तो आने वाला वक्त बताएगा, परंतु पौड़ी की जनता ने गणेश कोदयाल जी का समर्थन देकर श्री गणेश कर दिया है।

Post Views: 24

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago