Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की जनता को मिलेंगे तीन फ्री सिलेंडर, धामी सरकार ने दिया चुनावी तोहफा – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttrakhand Budget Session: आज, 27 फरवरी को उत्तराखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को पेश किया गया. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. उत्तराखंड का बजट सदन में 12:30 बजे पेश किया गया.सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश किया. उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 24 साल में पहली बार प्रदेश सरकार ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भोजनावकाश से पहले 12.30 बजे विधानसभा के पटल पर बजट रखा. धामी सरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश किया.बजट से जुड़ी बड़ी बातेंUCC लाने वाला उत्तराखंड पहला राज्यG-20 की बैठकों का सफल आयोजनUCC इन्वेस्टर समिट में तीन लाख के MOU साइनउत्तरकाशी सुरंग हादसे से मजदूरों को सुरक्षित निकालाUCC के जरिए महिलाओं को समान अधिकारGIS मील का पत्थरसरकारी नीतियों के परिणाम सभी के सामनेराज्य आंदोलनकारियों का विशेष सम्मानसरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धबिना भेदभाव के हर वर्ग का विकासपीएम आवास योजना ग्रमीण को 390 करोड़. निशुल्क गैस रिफिल 1,83,419 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर के लिए 54 करोड़ रुपये. खाद्यान्न योजना को 20 करोड़. आंदोलकारियों के कल्याण व कॉर्पस फंड को 44 करोड़ रुपये. आंदोलकारियों के कल्याण व कोर्प्स फंड को 44 करोड़. पीएम आवास योजना ग्रमीण को 390 करोड़. विभिन्न विभागों की योजनाओं में सब्सिडी के लिए 679 करोड़ 34 लाख.खेलो इंडिया के लिए दो करोड़ रुपये. अल्पसंख्यकों की मुख्यमंत्री हुनर योजना के लिए 5.20 करोड़.पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज भवन को दो करोड़ रुपये. उदीयमान खिलाड़ी को छात्रवृत्ति के तहत 10 करोड़. राष्ट्रीय खेलों के लिए 250 करोड़ रुपये. नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान.संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट पेश होने से पहले कहा कि उत्तराखंड वासियों को एक अच्छा बजट मिलेगा. इसका आकार 90 हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है. सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं क्योंकि कई संगठनों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है.27 फरवरी को पेश होगा बजटसरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है. जिसमें सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा. सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी. प्रश्न कल के बाद दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल बजट पेश करेंगे. करीब 90 हजार करोड रुपये का बजट हो सकता है. उत्तराखंड का बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर आधारित होगा.सरकार को घेरने की रणनीतिबजट सत्र में विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. सत्र के दूसरे दिन विपक्ष नियम 310 के तहत प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा का प्रस्ताव लाएगा.ऐसा हो सकता है बजटसत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस बार का बजाय GYAN पर आधारित होगा, यानी गरीब युवा अन्नदाता और नारी इस बजट के केंद्र में होंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मंत्र सभी को दिया है. बजट को लेकर सभी सेक्टर से संबंधित लोगों से वार्ता की गई है और इस आधार पर बजट को तैयार किया गया है. बजट लगभग 90 हजार करोड़ का होगा.एक मार्च तक चलेगा बजट सत्र26 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा सत्र 1 मार्च तक चलेगा. इसमें सरकार अपना बजट पेश करेगी. बजट लगभग 90,000 करोड़ के आसपास हो सकता है. इस बार के बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार ने विशेष ध्यान रखा है. विपक्ष लगातार सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगा रहा है. विपक्ष ने सीधे तौर पर सरकार पर लॉ एंड आर्डर के मामले में साथी नौकरियों के मामले में और प्रदेश में सभी समुदायों के बीच विश्वास कायम करने के मामले में फेल बताया है.विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति से दियाउत्तराखंड विधानसभा सत्र 26 फरवरी से शुरू हो चुका है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सत्र के शुरू होने से पहले कोई कार्य मंत्रणा की बैठक नहीं हुई हो. विपक्ष के बग़ैर कार्यमंत्रणा समिति ने विधानसभा का एजेंडा फाइनल कर दिया. पिछले विधानसभा सत्र में विपक्ष की बात नहीं सुनने के चलते विपक्षी सदस्यों ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफ़ा दे दिया था.27 फरवरी को बजट.28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव.29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

16 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

18 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

57 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

1 hour ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago