‘जन–जन की सरकार जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम : अब तक 312 कैंप आयोजित किए, 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं

Uttarakhand News : “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में 12 जनवरी 2026 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट सरकार जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है।
प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों के माध्यम से 2,36,478 नागरिकों का पंजीकरण किया गया है। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17,605 शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जा चुका है, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।
सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन कैम्पों में विभिन्न विभागों द्वारा 35,560 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं। इसके साथ ही 1,31,212 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके लाभ को सीधे जनता तक पहुँचाना है। “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन का सशक्त मॉडल बनकर उभर रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यवाही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राज्य सरकार आगे भी इस कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks