Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: हल्द्वानी हिंसा के बाद उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शहरभर में छापे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हल्द्वानी हिंसा वनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से हिंसा के दौरान हुए नुकसान की वसूली की जाएगी। हिंसा के दौरान हुई संपत्ति के नुकसान पर नगर निगम ने अब्दुल मलिक 2.44 करोड का वसूली नोटिस जारी किया है।सोमवार को इसके लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने लिखित नोटिस जारी कर दिया है। वसूली की रकम को जमा करने के लिए पन्द्रह फरवरी तक का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मलिक का बगीचा में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव में नगर निगम की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर, जीप के साथ ही लोडर वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।अब इसकी वसूली के लिए निगम ने उपद्रव के मास्टरमाइंड मलिक को नोटिस जारी कर दिया है। सोमवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य सरकार की जमीन को खाली करने के लिए कार्रवाई से पहले नोटिस जारी कर दिया था। इसके बावजूद क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम पर समर्थकों के साथ हमला किया गया।इस दौरान निगम की एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने के साथ ही लूट लिया गया। कहा गया है कि इसके लिए आठ जनवरी को मलिक को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अब निगम ने प्रारंभिक आंकलन में 2.44 करोड की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। इसे जमा करने लिए पंद्रह फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद वसूली राशि जमा नहीं किए जाने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। धनराशि निर्धारित समय में जमा नहीं किए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सरकारी संपत्ति को यह नुकसाननोटिस के अनुसार के ट्रैक्टर, लोडर वाहन, कूडा गाडियों, महेंद्रा बोलेरो वाहन, यूटीलिटी वाहन और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि संपत्तियों को आंकलन कर नोटिस जारी किया गया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…