चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही चमोली जनपद में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट गहराता जा रहा है।
हालात इतने बिगड़ गए कि जोशीमठ स्थित पेट्रोल पंप पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को ऋषिकेश और मैदानी क्षेत्रों से यह कहकर आगे भेजा जा रहा है
कि पहाड़ों में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। लेकिन चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जोशीमठ में घंटों तक वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई यात्री बिना ईंधन के बीच रास्ते में फंस गए।
यात्रियों का आरोप है कि प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मैदानी इलाकों में ही ईंधन संकट बना हुआ है तो पहाड़ी क्षेत्रों तक नियमित सप्लाई पहुंचना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में चारधाम यात्रा जैसे बड़े सीजन में ईंधन संकट प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन यात्रियों को समझाने में जुटे हैं, वहीं लोग जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
Post Views: 9
Post navigation
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…