एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2024
क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की।मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआरयू, डाॅ कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स, डाॅ दिव्या जुयाल एवम् डाॅ मालविका कांडपाल ने किया।

पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ फार्मेसी बनाम स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के बीच खेला गया। फार्मेसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का विजयी लक्ष्य रखा। अनिरूद्ध सिंह और आर्यन ने सर्वाधिक 28 एवम् 25 रनों का योगदान दिया। एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के राहुल राणा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की टीम 9वें ओवर में 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अर्जुन ने सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। फार्मेसी के आयूष, अनस, ने 2-2 विकेट चटकाए। फार्मसी ने अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरा क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस एवम् स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। एप्लाइड साइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। कपिल ने 11 गेंदों पर 29 रन व प्रियांशू ने 20 रन की पारी खेली। योगिक सांइस की ओर से देवराज ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में योगिक साइंस के उत्तम ने 8 गेदों पर आतिशी 22 रन बनाए। साहिल ने 11 गेदों पर 16 रन और देवराज ने 8 गेदों पर 15 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। योगिक साइंस ने 8.3 ओवरों में विजयी लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। एप्लाइड साइंसेज़ की ओर से मोहित और प्रियांशू ने 2-2 विकेट चटकाए।

कबड्डी बालक वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने स्कूल ऑफ फार्मेसी को 32-24 से शिकस्त दी। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ने स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 35-32 से पराजित किया। लाइफ साइंसेज़ की टीम ने स्कूल ऑफ नर्सिंग को 32-20से हराया।
वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 15-2, 15-4 से, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 15-6, 15-3 एवम् स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ने स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज को 15-4,15-9 ने पराजित किया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस की अनूमेंहा जोशी ने 2-0, डबल्स मुकाबले में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 2-0, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी ने मैनेजमेंट को 2-1 और मैनेजमेंट की टीम ने डबल मुकाबले में कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। शतरंज मुकाबले में सचिन एवम् आदित्य ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैरम युगल वर्ग में शिवम रावत, दीक्षा, सुप्रिया अव्वल रहे। इस अवसर पर डाॅ वैभव शर्मा, डाॅ मनीश मिश्रा, डाॅ मनीष देव, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ सौरभ गुलेरी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ जे.डी.मक्कड, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ पंकज चमोली, डॉ दीपक सोम, डॉ आनंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

46 seconds ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

35 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago