विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन – my uttarakhand news

Advertisement

देहरादून। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब और उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पत्रकारिता कर रहे विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रदर्शनी ‘नेचर एवं कल्चर’ पर आधारित थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल, द्वितीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र गौरव और तृतीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र अभिषेक ने सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि हरीश कोठारी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया।
अति विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने फोटोग्राफरों की मेहनत और जोखिम को सराहा, जो न केवल खबरों को दुनिया तक पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
विशिष्ट अतिथि अनिल मारवाह, स्टेट फूड इंडस्ट्रीज के कोर्डिनेटर ने कहा कि फोटोग्राफरों की भागदौड़ की जिंदगी के दौर में फोटो प्रदर्शनी से जिंदगी के विभिन्न रंग देखने को मिलते है। जिससे हमें कुछ सीखना का मौका मिलता है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने भी फोटोग्राफी के क्षेत्र में फोटोग्राफरों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की, जो पत्रकारिता के महत्वपूर्ण अंग के रूप में कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ फोटोग्राफर अजय गोयल, भगत सिंह रावत, भूमेश भारती मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों से पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. राजेंद्र नेगी, डॉं आशा भला, डॉ आरती भट्ट, अरूण बिष्ट, तौसीफ इकबाल, नीरज कोठियाल, दीपिका रावत, दीपक बहुगुणा के साथ ही प्रेस क्लब की कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह तोपवाल, उत्तराखंड कैमरामैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बड़थ्वाल, संरक्षक विनोद पुंडीर, उपाध्यक्ष मंजूल सिंह मांजिला, सदस्य राजू पुशोला, राजीव काला, पारस नेगी, दीपक छाबड़ा, राहुल ग्रोवर, दीपक बड़थ्वाल, शिवराज सिंह राणा, नवीन जोशी के साथ ही क्लब के पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य हरीश जोशी, जितेंद्र नेगी, अरूण शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, भूपत सिंह बिष्ट, तिलक राज, देवेन्द्र सिंह नेगी, दीपक फरस्वाण, योगेश रतूड़ी, सुलोचना पयाल, अमित ठाकुर, वीके डोभाल, सूर्य प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

13 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago