देहरादून। दून के फोटोग्राफर्स यूनियन द्वारा यूनियन के बनने के बाद से ही लगातार फोटोग्राफर्स के उत्थान एवम् उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किए जाते रहें हैं। इससे किसी भी इवेंट शादी ब्याह आदि में काम करने वाले फोटोग्राफर्स को सम्मान की नीयत से देखा जा रहा है। आज फोटोग्राफर्स को यूनियन के साथ जुड़ने में गर्व की अनुभूति होती है।
नियम 1..बुकिंग के समय 40 प्रतिशत एडवान्स देना आवश्यक है प्रोग्राम समाप्त पर 50 प्रतिशत देय होगा बाकि 10 प्रतिशत एल्बम एवं वीडियो की डिलीवरी के समय देय होगानियम 2..प्रोग्राम के उपरांत फोटो एवं वीडियो का डाटा 60 दिनों तक संभाला जायेगा उसके बाद डाटा रखने की जिम्मेदारी नहीं होगीनियम 3..टीम के लिए बाहरी स्थानों के लिए यात्रा और आवास का इंतजाम क्लाइंट करेगानियम 4..फोटो वीडियो में उपयोग होने वाले स्थानो के भुगतान एवं अनुमति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी क्लाइंट (ग्राहक) की होगीनियम 5..आयोजन के फोटोग्राफ्स और वीडियो शूट हमारे द्वारा हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रमोशनल उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा सकता है।नियम 6..कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर या सहयोगी के साथ अभद्रता होने की दशा में कार्यक्रम को शूट करना या छोड़ने का अधिकार फोटोग्राफर का होगानियम 7..कार्यक्रम की डेट एवं समय पहले ही बताना होगा बाद में एडजस्ट करना संभव नहीं हो पायेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरेन्द्र रावत ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों के लिए हमारी यूनियन हर सुख दुख में दिनरात खड़ी रहती है। सहायता स्वरूप अब तक यूनियन ने लगभग 20 लाख से ज्यादा जरूरतमंद फोटोग्राफर भाइयों को उपलब्ध किए हैं। हमारा उद्देश्य ही फोटोग्राफर भाइयों की प्रगति ही है। वो अपने काम को और समाज के प्रति जागरूक बन रहे हैं।
दुनिया में नए नए कमरे और उनकी तकनीक को उनके लिए आसान करने के लिए एसोसिएशन बन जाने के बाद से अब तक एक दर्जन से ज्यादा वर्कशॉप की जा चुकी हैं,कई ब्लड कैंप करने के अलावा कोविड के दौरान तन मन और धन से एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ खड़ी रही,लगातार जरूरतमंद लोगो के लिए भी लंगर लगाए और कच्चा राशन भी दिया। इसके साथ ही सदस्यों और उनके परिवार के लिए होली दीवाली मिलन समारोह,क्रिकेट प्रतियोगिता आदि के माध्यम से सदैव उनके बीच रहने का प्रयास किया जाता है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…