उपनिरीक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से शुरु

2 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलेगी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा
एसडीआरएफ जॉलीग्रांट में जुटेंगे अभ्यर्थी
डोईवाला।  उपनिरीक्षक के विभिन्न पदों के लिए सोमवार 2 सितंबर से प्रारम्भ होने वाली शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा की ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।
एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में  आयोजित ब्रीफिंग में कमांडेंट  मणिकांत मिश्रा ने शारीरिक परीक्षा हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता के साथ भर्ती ड्यूटी करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों हेतु भर्ती स्थल के अंदर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/डीएल) की मूल प्रति एवं एक स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने भर्ती केंद्र में शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा हेतु सभी अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित तिथि को समय 06:30 बजे तक पहुँचने के निर्देश दिए।
मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वाहिनी परिसर में शारीरिक नापजोख के उपरांत लंबी कूद, बॉल फेंक, चिन-अप और दंड बैठक की परीक्षा होगी।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 02 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रत्येक दिवस दोपहर 02 बजे से 03 बजे के मध्य 05 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस दौड़ के कारण आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रूट पर आवागमन हेतु देहरादून-भानियावाला- जॉलीग्रांट (मुख्य सड़क मार्ग) या थानो-PNB तिराहा भानियावाला-जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग का उपयोग करने की अपील आम जनता से की है*।
**उपरोक्त परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़ हेतु निर्धारित मार्ग :** 
जाने का मार्ग- SDRF वाहिनी मुख्य गेट से प्रारंभ होकर थानो मार्ग की ओर -जंगलात चौकी–कुड़ियाल गाँव कट-भुइयां मंदिर तक
आने का मार्ग- भुइयां मंदिर से वापस-कुड़ियाल गांव कट-जंगलात चौकी- SDRF वाहिनी मेन गेट से वाहिनी परिसर में अंदर
उत्तराखंड उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/ अभिसूचना), गुल्मनायक (पीएसी/आईआरबी) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा भर्ती महत्वपूर्ण निर्देश:
1. अभ्यर्थी भर्ती केंद्र पर प्रवेश पत्र को अवश्य साथ लाएं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षण केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2. अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/डीएल) की मूल प्रति एवं 01 स्वप्रमाणित छायाप्रति अवश्य साथ लाएं।
3. अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र में अंकित/ निर्धारित रिपोर्टिंग समय में भर्ती केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षण केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
4. अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का एनर्जी ड्रिंक अपने साथ न लाएं।
5. भर्ती केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों के परिजनों का प्रवेश वर्जित है।
6. शारीरिक अर्हता परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि एवं समय के परिवर्तन के संबंध में किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा।
7. ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में शारीरिक माप में छूट के लिए दावा किया हो, उक्त अभ्यर्थी शारीरिक माप में छूट हेतु निर्धारण संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
8. प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने की दशा में अभ्यर्थी को शारीरिक माप में कोई छूट प्रदान नहीं की जाएगी।
9. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त कर लें तथा नियत समय पर शारीरिक परीक्षण केंद्र पर उपस्थित हो जाएं।
10. अभ्यर्थी को भविष्य में पत्राचार के लिए प्रवेश पत्र सुरक्षित रखना चाहिए।
11. परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के साथ तलाशी और सत्यापन किया जाएगा।
12. अभ्यर्थियों को यह भी स्पष्ट करना है कि दौड़ प्रारंभ हो जाने पर वर्षा या अन्य किसी कारण से उसे रोका नहीं जाएगा।
13. शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रारंभ में शारीरिक नाप-जोख का परीक्षण किया जाएगा और उसमें सफल होने पर ही अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।
14. अभ्यर्थी यह जांच लें कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, किसी भी बीमारी या अन्य कारण से कोई चिकित्सकीय कठिनाई या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
15. शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु घोषणा पत्र भी साथ लाएं कि वे इस परीक्षा के लिए अपने आप को स्वस्थ समझते हैं और परीक्षण के दौरान यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई कठिनाई आएगी तो इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी स्वयं लेंगे।
16. कृपया तैयारी के साथ व सभी प्रपत्रों के साथ शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
17. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में श्रेणी/उपश्रेणी/जाति/छूट संबंधी इत्यादि का दावा नहीं किया है तथा परीक्षा केंद्र में उक्त से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों को उक्त से संबंधित लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
18. ऐसे अभ्यर्थी जिनके दस्तावेज Digilocker में हो, वे उन प्रमाण पत्रों की छायाप्रति भी उपलब्ध कराएंगे।
19. अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य लाएं।
इस अवसर पर उपसेनानायक एसडीआरएफ,  विजेंद्र दत्त डोभाल, क्वार्टर मास्टर  राजीव रावत, निरीक्षक प्रशिक्षण  प्रमोद रावत, निरीक्षक  कवींद्र सजवान एवं सूबेदार मेजर  जयपाल राणा इत्यादि अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

6 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

6 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

6 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

6 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

10 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

10 hours ago