शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ* – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement


*महिला सशक्तिकरण की दिशा में DM तथा SSP देहरादून का एक और ठोस प्रयास*
*शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ*
*महिला सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम तथा एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर स्थान किये चिन्हित*
*महिलाओं की सुरक्षा तथा शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों के साथ गौरा चीता भी की जायेगी नियुक्त।*
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक प्रयास करते हुए महिलाओं की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही तथा सुरक्षात्मक पहलू के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में और पिंक बूथ स्थापित किये जायेंगे, जिसके दृष्टिगतजिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा गांधी पार्क, एम०के०पी० चौक, रिस्पना पुल चौक, आईएसबीटी तथा लाल पुल आदि स्थानों को चिन्हित करते हुए उक्त स्थानों पर महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से पिंक बूथ स्थापित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई, साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पूर्व में जिलाधिकारी तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महिला सुरक्षा की दृष्टि से तथा स्थानीय व्यापारियों की मांग पर पलटन बाजार में पिंक बूथ स्थापित किया गया था, जिसका आम जन से सकारात्मक रिस्पांस मिलने पर पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य स्थानों पर भी पिंक बूथ स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

2 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

5 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

5 hours ago