Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में महिला पर पिटबुल कुत्ता छोड़ा…पिस्टल भी तानी, आरोपी अपनी मां के साथ करता था ज्यादती; जानें मामला – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के मुखानी चौराहा स्थिति उदयलालपुर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक युवक पर उसी मोहल्ले की महिला को परेशान करने, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि युवक ने अपनी मां को चाबुक से पीटा और जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसका दुश्मन बन गया है। आरोपी कभी कुत्ता छोड़ देता है तो कभी फुटबाल मारता है।तहरीर में अलका शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ रहती है। दो वर्ष से उनकी पहचान पड़ोस के मनप्रीत से थी। तहरीर में एक साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मनप्रीत अपनी मां को घोड़े के चाबुक से मारता था। यह बात उसकी मां ने मुझे बताई। विरोध करने पर मनप्रीत ने मुझे भी धमकी दी और धक्का दे दिया। तब से ही वह मुझे परेशान करने लगा। लगातार मेरा पीछा करने के साथ वह मुझे गालियां देता है। कभी अपने पिटबुल कुत्ते को मुझ पर छोड़ देता है तो कभी मेरे ऊपर फुटबाल मारता है। कुछ दिन पहले मुझ पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मनप्रीत की तलाश की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago