पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा सीटो पर कमल खिलेगा और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेगें। सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी। – my uttarakhand news
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…