पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार

पीएम मोदी के देहरादून आगमन के दौरान चाक- चौबंद होगी व्यवस्था
एमडी पीसी ध्यानी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का किया निरीक्षण
देहरादून। पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने अधिकारियों और सीनियर इंजीनियर्स की एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पिटकुल एमडी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पिटकुल राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित है।
पिटकुल मुख्यालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिजली व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होंने देर रात तक देहरादून स्थित उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को निर्देश दिये।इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने देहरादून स्थित 132 केवी उपकेन्द्र, माजरा, 132 केवी उपकेन्द्र, बिन्दाल एवं 220 केवी उपकेन्द्र, आईआईपी, हर्रावाला का निरीक्षण किया तथा विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के सम्बन्ध में सभी कार्मिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा उपाकालि के निदेशक परिचालन मदन राम आर्य, मुख्य अभियन्ता एनएस बिष्ट एवं अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण) राकेश कुमार से विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा पिटकुल की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही उपरोक्त आयोजन के दौरान पिटकुल के परियोजना में कार्यरत अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत उपसंस्थानों में 24Û7 उपलब्धता/तैनाती सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल, मुख्य अभियन्ता एचएस हयांकी, कमलकान्त, ईला चन्द्र, अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पंकज कुमार,एलएम बिष्ट, ललित कुमार, अधिशासी अभियन्ता प्रभाष डबराल, राजेश कुमार गुप्ता,एलपी पुरोहित आदि मौजूद थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

9 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

11 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

11 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

11 hours ago