धामी के जन्मदिवस पर पिटकुल का ‘महादान’
सीएम धामी के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छू रहा उत्तराखंड– पी.सी. ध्यानी
190 यूनिट रक्तदान कर कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड के जन-जन के प्रिय, युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुए पिटकुल ने एक बार फिर मिसाल पेश की। देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में इस बार रिकॉर्ड 190 यूनिट रक्तदान हुआ।
मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व ने उत्तराखंड को विकास के नए आयाम दिए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य न केवल ऊर्जा और अवसंरचना के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक दायित्व और जनकल्याण में भी नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आज का यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी मुख्यमंत्री के सेवा-भाव और प्रेरणा का ही परिणाम है। पिटकुल परिवार ‘रक्तदान महादान’ के इस संकल्प को हर वर्ष नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। जब हम रक्तदान करते हैं तो यह सिर्फ किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करना भी है। पिटकुल के कार्मिक इस सेवा भावना के साथ निरंतर आगे आ रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते रहेंगे।”
भारी उत्साह, बड़ी भागीदारीइस अवसर पर प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी, निदेशक (परिचालन) जी.एस. बुदियाल और कंपनी सचिव अरुण सभरवाल ने देवभूमि ब्लड सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ का फूलों से स्वागत किया। पिटकुल पिछले तीन वर्षों से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। पिछले वर्ष 146 यूनिट रक्तदान हुआ था, जबकि इस बार 190 यूनिट एकत्र किया गया।
दुर्गम इलाकों से पहुंचे कर्मचारी“सबके लिए एक, एक के लिए सब” के संदेश को साकार करते हुए भारी वर्षा और आपदा के मौसम के बावजूद पिटकुल के कर्मचारी सिमली, कर्णप्रयाग, खंदूखाल, श्रीनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर जैसे दुर्गम इलाकों से यात्रा कर देहरादून पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
नेतृत्व से प्रेरित सामाजिक दायित्वनिदेशक (परिचालन) जी. एस. बुदियाल और कंपनी सचिव अरुण सभरवाल ने भी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के प्रेरणादायी नेतृत्व ने हर सरकारी संस्था में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच पैदा की है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी इस पहल से प्रेरणा लेने की अपील की।मंच संचालन उपमहाप्रबंधक (मा.सं.) विवेकानंद ने किया। कार्यक्रम में पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, तकनीशियन, संविदा कार्मिक और देवभूमि ब्लड सेंटर की टीम मौजूद रही।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…