उत्तराखंडजीवन शैली
Share1
देहरादून, ग्राफिक एरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने 200 से अधिक पौधे लगाए।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पौधे लगाए। आज विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने कुल 200 पौधे लगाए जिनमंे रुद्राक्ष, नीम और अशोक जैसे औषधीय एवं छायादार वृक्ष शामिल हंै। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शपथ भी ली कि वे न केवल लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे, बल्कि भविष्य में भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में योगदान देंगे।कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने ग्राफिक एरा के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी कपिल कुमार शर्मा, एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री डॉ. अभिलाषा मिश्रा, डॉ. गगन बंसल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Share1
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…