हरिद्वार, । दिव्य प्रेम मिशन, हरिद्वार के वंदे मातरम इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय पुरुषोत्तम मित्तल (मुन्ना) की पुण्य स्मृति में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 4 अक्टूबर की शाम आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में रोमांच पैदा किया।प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं ‘रेडर मशीन’ के नाम से प्रसिद्ध अर्जुन देशवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एशियन गेम्स में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन देशवाल की मौजूदगी से खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए डीएसपी पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।मुख्य अतिथि अर्जुन देशवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार रेड, शानदार डिफेंस और बेहतरीन तालमेल के जरिए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।इस अवसर पर दिव्य प्रेम मिशन के प्रयासों की भी सराहना की गई। संस्था निराश्रित एवं असहाय बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और देश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा कर चुकी हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अर्जुन देशवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजक मंडल की ओर से अतिथियों का सम्मान भी किया गया। खिलाड़ियों के बीच समय बिताने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर आयोजन में मौजूद लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहा। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रदेश में कबड्डी के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश दिया।
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…
नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…
अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Karnprayag Instead of choosing a helicopter, chief minister Pushkar Singh Dhami…