जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में नमन बहादुर, राजकीय इंटर कॉलेज काठ हरियावाला तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य भंडारी, एसडीएस ऋषिकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, अंडर-17 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुनगुन, राजकीय शिल्प विद्यालय तथा अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भार वर्ग में आली जोशी, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज काठ कालसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जया नौटियाल, तरुण, गौरव, नीलम सहित जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सतीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग से जयदेव रावत, प्रमोद रावत, घनश्याम कार्य, संख्य गैरोला, जितेंद्र सिंह, अशोक गंगोला, अमित कुमार, मधुलिका, सुषमा भवानी, नरगिस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

7 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

28 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

49 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago