श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व दृष्टि दिवस पर लिया अंधतानिवारण का संकल्प





देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हर साल की भांति इस वर्ष भी विश्व दृष्टि दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र रोग विशेषज्ञों, सहयोगी स्टाफ, मरीजों व उनके तीमारदारों ने एक सुर में अंधता निवारण का संकल्प लिया व जनजागरूकता की मुहिम चलाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विभाग ने विभिन्न माध्यमों से आँखों की देखभाल के विषय में जागरूकता अभियान चलाया। नेत्र विभाग की विभागध्यक्ष डाॅ. तरन्नुम शकील, प्रो. डाॅ. वत्सला वत्स, डाॅ. प्रियंका गुप्ता, डाॅ. मोनिका जैन एवं दिविजा अरोड़ा ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों की विभिन्न शाखाओं में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच आॅखों की देखभाल विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिए गए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाॅच शिविर में 180 मरीजो की निःशुल्क जाॅच की गई। मरीजोे को मोंतियाबिंद के आॅपरेशन के लिए भर्ती भी किया गया।

अस्पताल में आए मरीजो की आंखो की देखभाल हेतु जानकारीपूर्ण वीडियो भी चलाया गया। डाॅ. तरन्नुम ने आकाशवाणी देहरादून के कार्यक्रम नमस्कार देहरादून के माध्यम से लोगों को बताया धूप में काला चश्मा पहनकर नियमित रूप से आॅखांे की जाॅच करवाकर लम्बे समय तक कम्प्यूटर स्क्रीन का इस्तमाल न करके, व हरी पत्तेदार सब्जियों खाकर हम अपनी आॅखांे को स्वस्थ रख सकते हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago