उत्तराखंडराजनीती
Share1
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा जनपद में द्वाराहाट पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने द्वाराहाट पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज द्वाराहाट में रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए।
आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में शुक्रवार को सीएम धामी गोचर कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूल मालाओं से तथा पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ।
पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
Share1
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…
भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…
ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…
SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…